किसे बताया जाए कि मन चेचर और चिरांद हो चला है। सोन नदी गंगा में पटना के पास आकर मिलती है इससे पहले ही नजर उससे मिल जाती है।
कोई बताता कि उसका ऑप्शनल हिंदी साहित्य है। तो कोई बताता नहीं यार...पिछले दिनों मैंने उसके हाथ में स्पेक्ट्रम देखा था। कांग्रेस का उदारवादी चरण पढ़ रही थी।
अच्छा तो इतिहास है?
नहीं यार। इतिहास बस पढ़ती है ऑप्शनल तो हिंदी साहित्य ही है। देखे नहीं थे उस दिन गोदान पढ़ते पढ़ते रोने लगी थी।
तो उसमें क्या वो तो सब रोते हैं।
नहीं यार हमने शेखर एक जीवनी भी पढ़ते देखा है और एक दिन तो रागदरबारी की बेला जैसे प्रेम पत्र भी लिखते देखा।
इतना सुनते ही मन चेचर से थेथर हो गया और चिरांद किसी इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। राजनीति शास्त्र, भूगोल और अर्थशास्त्र के बीच एक और समसामयिक मुद्दा आ गया कि आखिर ये प्रेम पत्र लिखती किसे है?
पता चला कि किसी को नहीं लिखती। बस अपनी डायरी के लिए लिखती है फिर बंद कर देती है।
संयोग से एक दिन लाइब्रेरी में उसका बैठना मेरे बगल में हुआ। मैंने पूछा नाम क्या है तुम्हारा ?
वो बोली, निराला को जानते हो? उनकी एक कविता है सरोज स्मृति। उसी में से खोज लो मेरा नाम।
मैं द्वंद में रहा। सरोज कहूँ या स्मृति। कुछ नहीं कहा। लगा ऐसे ही नहीं आजकल सर्च इंजने बंद होती जा रही। शायद इंटरनेट एक्सप्लोरर के पास भी न हो इस प्रश्न का उत्तर।
फिर पूछा तुम्हारा ऑप्शनल हिंदी साहित्य ही है न?
हाँ हिंदी साहित्य ही है। कोई डाउट ?
हाँ डाउट है। सरोज और स्मृति में।
वो मुस्कुराकर कहने लगी इस प्रश्न का उत्तर तो तुम्हें खुद ही खोजना होगा, इतने भी कठिन प्रश्न नहीं हैं। मैं भी साथ मुस्कुराने का प्रयास किया और चुप रहा।
अंत में वो जाने लगी तो अपनी डायरी छोड़ गई।
उस रात मैंने डायरी के लिखे सारे पत्र और सारी बातें पढ़ डाला। लगा जैसे कोई उपन्यास खत्म किया हो।
उस दिन के बाद से मन उसे खोजता रहा पर कभी मिली नहीं। कभी मिली भी तो पुनः डायरी में ही। कभी मिले तो पूछूँ तुम्हारा नाम स्मृति ही है न?
शायद वो पूछे तुम्हें कैसे पता?
सोचता हूँ क्या कहूँगा, यही कि बस पता है। इतने दिन तुम स्मृतियों में रही और उन्हीं स्मृतियों में मैं।
लेकिन कहाँ संभव। काश इतने सारे वैकल्पिक विषयों के बीच एक और विषय होता, मन का विषय। जहाँ डायरियाँ सही जगह पर तो पहुँचती ही साथ में डायरी लिखने वाला थोड़ा और ठहरता। कुछ मौन संवाद होता। काश.....
Story by- Abhishek Aryan
Related Tags:-
Romantic love breakup story romantic love story english romantic love story english movies romantic love story english movies dailymotion romance love story english romantic love story in english pdf romantic shayari love story english short romantic love story english romantic love story books in english romantic love story novel in english a romantic love story in english example of love story english what is the best love story of all time love best romantic tv series english cute romantic love story in english best romantic love story most romantic hindi love story best romantic love story series english romantic love story