Republic Day Status in Hindi गणतंत्र दिवस स्टेटस हिंदी में (26 january 2020)
इस वर्ष 26 जनवरी को पूरा देश 71 वाँ गणतंत्र दिवस मनाएगा। इसी दिन हमारे देश भारतवर्ष में संविधान लागू किया गया था। जैसा कि हम जानते भी हैं कि भारतवर्ष का संविधान विश्व के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्र का संविधान है। इस लिखित संविधान के भीतर इतनी विविधताएं हैं जो विश्व कर किसी भी संविधान में नहीं है। इस संविधान को बनाने में कुल 2 साल 11 महीना और 18 दिन लगे थे। इसे पूरा बन जाने के बाद इसे 26 january 1950 को भारतवर्ष में लागू कर दिया गया था। तो आइये इस गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर nayiwalistory पर 26 january 2020 यानि गणतंत्र दिवस 2020 पर republic day best status हिंदी में पढ़ें।
Republic Day Status in Hindi : मातृ और मातृभूमि
मेरे लिए मातृ और मातृभूमि मेंइतना ही अंतर रहा
जितना धर्म और ईश्वर में रहा
धर्म मानव बनने का ज़रिया मात्र है
और ईश्वर ज़िन्दगी जीने की एकमात्र वजह।
हर्षिता पंचारिया
●●●●●●●●●●●●●●
Republic Day Status in Hindi : मिट्टी का ठिकाना
अंतिम कामना के तौर पर
मैंने माँगना चाहा
अपने देश की मिट्टी का ठिकाना
साँसों की स्मृतियों के तौर पर
इस महक की वैधता टिकाऊ और स्थाई है।
हर्षिता पंचारिया
●●●●●●●●●●●●●●
Republic Day Status in Hindi : देश की मिट्टी
![]() |
Republic day status 2020 in hindi (26 january) |
तो मेरे लिए पहली प्राथमिकता
मेरे देश की मिट्टी ही रही
क्योंकि
माँ की कोख का साथ मात्र नौ माह रहा
जबकि इस मिट्टी से जीवन पर्यन्त।
हर्षिता पंचारिया
●●●●●●●●●●●●●●
Republic Day Status in Hindi : समान नहीं हो पाए
मेरी माँ जितना मुझसे प्रेम करती है
उतना ही मेरे भाई से भी
छोटी छोटी लड़ाई पर
माँ !! मेरी है ....माँ !! मेरी है ...
कह देते हैं हम...
ये भलीभाँति जानते हुए...
कि माँ पर हम दोनों का समान अधिकार है
बावजूद इसके
हम अभी तक समान नहीं हो पाए।
हर्षिता पंचारिया
●●●●●●●●●●●●●●
वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम्...
भारत माता की जय, भारत माता की जय, भारत माता की जय..
(Republic day) गणतंत्र दिवस 2020 की बहुत शुभकामनाएं
(Republic day) गणतंत्र दिवस 2020 की बहुत शुभकामनाएं
Read more at nayiwalistory :-
- तकनीकी से थोड़ा दूर रहना ( अमेजन आग और परीक्षा पे चर्चा संलग्न देसी कहानी
- एक कविता - इस देश से hindi poem
- एक निरंकुश सत्ता से खाई गईं लाठियाँ भी आपके लिए सम्मान का टोकन है।
- छात्रों पर मकान मालिकों का अत्याचार Student life hindi story
- अपने हुनर को मरने न दें Short hindi story with moral values
- प्यार और ब्रेकअप : love and breakup story in hindi
- कविता संग्रह : तुम पर नेह best hindi poem on love life
- वो लड़कियाँ जो होती हैं बदनाम - Best Hindi poem on girls
- एक्सक्यूज़ मी डार्लिंग : Hindi desi story
- उदास लड़की : Hindi love story
Tags
लघुकविता