आदरणीय बबिता डार्लिंग गोड़ छू के परनाम : बबिता कुमारी को लव लेटर

Love letter in hindi : हिंदी में प्रेम पत्र : हिंदी में प्रेम पत्र लिखा हुआ :  viral love letter : Babita kumari love letter :  love letter to gf in hindi लव लेटर हिंदी में : love letter hindi me : पहला प्रेम पत्र : बबिता कुमारी को लभ लेटर 

Love letter in hindi : हिंदी में प्रेम पत्र : हिंदी में प्रेम पत्र लिखा हुआ :  viral love letter : love letter to gf in hindi लव लेटर हिंदी में : love letter hindi me : पहला प्रेम पत्र : बबिता कुमारी को लभ लेटर Best love letter how to write love letter hindi me Love Letter for bf Valentine love letter story in hindi hindi love letter love letter kaise likhte h letter for gf letter for girlfriend lover

हिंदी में प्रेम पत्र : आदरणीय बबिता डार्लिंग को love लेटर

आदरणीय बबिता डार्लिंग,

गोड़ छू के परनाम। हई प्रेम पत्र खोंखी के सीरप पी के लिख रहे हैं आप समझिएगा कि हम लभ का टॉनिक पी के लिखे हैं। बरहम बाबा के कृपा से आपका हाल-चाल तो ठीक होगा...पर गोबरनाथ बाबा के कृपा से मेरा हाल गोबर और चाल गोइठा हो गया है।

हुआ ये कि पिछला शनिश्चर को सिरी सिरी एक सौ आठ खेसारी लाल मंत्र का जाप करते हुए कम्बल के खोली में लपटाल गोबरनाथ बाबा के देह पर एक बाल्टी पानी छींट दिए। बाबा तो सतरह गारी दे के रह गए पर खटिया के नीचे बाबा के पियर धोती में लपटाल करिया कुत्ता आ कर हमको दबोच लिया। और तब तक दबोचे रहा जब तक बाबा अपना धोती किरान्तिकारी कुत्ता से वापस नहीं माँग लिये।

परिणामस्वरूप सरकारी हस्पताल के डागडर मनोहरा स्वामी से अपने पैंसठ किलो वजनिये देह के गुद्देदार क्षेत्र में सुई घोंपवा रहे हैं। दरद भी होता है पर महसूस करते हैं कि आप पटना शहर में मेडिकल की तैयारी करते करते डागडर बन गयी हैं और प्रेम में दुलारकर अपने दुपट्टा के कोरी से रगड़ते हुए...नथुनी घोंपकर अपने नाम का गोदना गोद रही हैं। तो तनिक दरद कम हो जाता है। मरद से लड़ाई हो जाने पर आप ही न सुनीता भौजी को प्रेमालिपि शब्दों में कहती थी कि पिरेम में दरद कमता है और बिरेकअप में बढ़ जाता है।(आप nayiwalistory पर nayiwalihindistory प्रेम पत्र हिंदी में love letter पढ़ रहे हैं- story in hindi)

दु किलो मुर्गा के झोर भात खिलाने के बाद रकेसवा आपका प्रेम पत्र हमारे हाथ में दिया था, ताड़ी पीते हुए हुए एक सुर में आपका प्रेम पत्र पढ़ लिए, जैसे संदेश नहीं प्रेमचालीसा का कोई पाठ हो और ग्रुप डी के परीक्षा में यही पूछा जाएगा। पढ़ने के बाद आपका नाम लेते हुए पत्र को करेजा में जोर से सटा लिए, ऐसा लग रहा था आप कहीं आसपास ही हैं।
आपके लभ जू टू लिखने के बाद हम चार दिन तक आँख खोल के सुते थे, अपने कम खाये पर गाय को ज्यादा भोजन दिए, गली के कुत्ता को पारलेजी बिस्कुट खिलाये, मनोहरी चाची के हाथ में चुड़ी पहना दिए।


पिछला महीना गाय बछिया दी है। भर दिन आपको याद करते हुए बछिया का गियारी रगड़ते रहते हैं, रगड़ते रगड़ते जब प्रेम फफा जाता है तो उसके मुँह में अपना मुँह सटा लेते हैं। एक दिन तो रौदा में बैठकर "तु कहब त जियब ए रानी तु कहबु त मर जाएब" गाते हुए बछिया के देह से सारा चिमोकन निकाल दिए। पर ससुर...आपके पियार का चिमोकन अपना देह से कैसे निकालें...बुझइबे नहीं करता है। (आप nayiwalistory पर nayiwalihindistory प्रेम पत्र हिंदी में love letter पढ़ रहे हैं- story in hindi)

आप ईथेन, मीथेन, प्रोपेन (गुणा गणित) करके बताइएगा जरूर, नहीं तो बरहम बाबा के किरिया किसी दिन बरदास्त से फाजिल हुआ तो, पूरब टोला की सरितवा के ट्रांसफॉर्मर से अपने देह का विधुतीय लालटेन इंजोर कर लेंगे। हाँ नहीं तो....

अच्छा गुस्सा नहीं, गुस्सा नहीं। केहुनी तक हाथ जोड़ के माफी। अभी दही चिउरा में भी आप गाँव नहीं आयी। गाँव का दही जमा ही नहीं। हड़िया का दूध हड़िये में रह गया। आप आती तो सरसों फूल भी चहक जाता। फिलहाल न तो हम चहक पा रहे हैं न ही पुरवारी खेत का सरसों फूल...आपका चहकना तो 24 मेगापिक्सल का ब्यूटी प्लस ही जाने...

तोहर नाम के अपन ठोर पर सजइले बानी हम
तोहर रूह के अपन साँस में बसइले बानी हम
थक जाई दुनिया तोहके ढूंढते ढूंढते
करेजा के अइसन कोरा में छुपइले बानी हम

परसो सुनिलवा भी पटना शहर से गाँव आया था, पोखर किनारे ले जा कर दु चिलम हरा धुआं वाला गांजा पिलाये हैं तब जाकर बताया कि आपकी डार्लिंग पौने चार किलो दुबरा गयी हैं। ये सब सही नहीं है नुक़री एका साल बाद भी हो जाएगा....पर ब्यूटीप्लस पे आपके होठलाली का कंट्रास्ट और सेचुरेशन जरा सा भी नहीं बिगड़ना चाहिए, नहीं तो किसी दिन गोस्सा में प्राथमिक विद्यालय, गोपालगंज के टूटलहवा छत पर चहड़कर अपना सेकंडरी जवानी को आत्महत्या का नींद सुला देंगे। (आप nayiwalistory पर nayiwalihindistory प्रेम पत्र हिंदी में love letter पढ़ रहे हैं- story in hindi)


अच्छा गुस्सा छोड़ते हैं, नया साल का खुशखबरी सुनिये। पहला ये कि सब जगह मन्नत मांग चुकी पूरबटोला की मनोहारी चाची के घर बकरी बियाया है, भगवान एक्के बार सात पाठी दे दिए हैं और दूसरा कि आपका लभजुक लभजुक दुलरुआ गुड्डू का रेलवे ग्रुप डी में रिजल्ट हो गया...गाँव जवार सब खुश है। पिछला दस दिन से माई देवी देवता को गच्छल पूजा दे रही हैं। आप भी पटना हनुमान मंदिर में चार किलो नवैधम लड्डू चढ़ा दीजिएगा। याद है न...! पिछला बेर जब मोटरसाइकिल पर बैठाकर आपको इंटर का परीक्षा दिलाने ले जा रहे थे तब आप मेरे कमर में हाथ फंसा कर हमारे लिए भगवान से नुक़री माँग रही थी। और हम साइड मिरर से चुपके चुपके आपको देख रहे थे।

हमार जिनगी के आन बा तू
हमार करेजा के शान बा तू
हमार ठोर के मुस्कान कइसनो रही
पर धड़केला हमार दिल जेकरा खातिर उ जान बा तू

चलिये अब पन्ना मोड़ते हैं, ढेर बखान हो गया...होली में गाँव जरूर आइयेगा। हम उड़हुल का फूल अपने प्रेमामयी हाथ में लेकर आपका इंतजार करेंगे। आप कहती थीं न कि हमको साड़ी बहुत पसंद है...जॉइनिंग होने दीजिए पहला वेतन से ही आपका मनपसंद साड़ी और झुमका किन देंगे। फिलहाल रखते हैं... अभी गाय को लेहानी देना है, तेल पेड़ाने रघुआ का मील भी जाना है और आलू कोड़ने खेत भी नहीं तो गोबरनाथ बाबा हमार खेत में अपना आलू कोड़ लेंगे।

प्रेम पत्र में...उड़हुल का फूल चुम्मा देकर भेज रहे हैं, मिलते ही आप अपने लाली होठों से इसे चूम लीजिएगा। डेढ़ किलो गाय का घी, भुजंल बेदाम, और पैराशूट का गमकउआ नारियल तेल भी भेज दे रहे हैं। पियर झोला में आपका समान कम प्रेम ज्यादा रहेगा। परमोदवा के पान दुकान से बारह बजे जाकर याद से ले लीजिएगा। लभ जू बबिता... मेरी जान। भगवान तोहके जल्दिये डागडर बनावस।

आपके इंतजार में आपका गुड्डू
(छोटकी पहाड़ के तीसरकी गली से)

अभिषेक आर्यन Best love letter how to write love letter hindi me Love Letter for bf Valentine love letter story in hindi hindi love letter love letter kaise likhte h letter for gf letter for girlfriend lover
Suggested keyword :-

Letter, love letter in hindi, love letter kaise likhe, love letter writing in hindi, prem patr in hindi, love letter story in hindi, letter to lover, viral love letter hindi me, nayi wali story ,nayi wali hindi story, प्रेम पत्र इन हिंदी, प्रेम पत्र कैसे लिखें, प्रेम पत्र कविता, हिंदी कहानी कविता, हिंदी कहानी का विकास, हिंदी कहानी संग्रह, हिंदी शायरी, हिंदी, प्रेम पत्र शायरी, प्रेम पत्र हिंदी में, देसी प्रेम पत्र नमुना, लव लेटर शायरी, लव लेटर, लव लेटर हिंदी में लिखा हुआ, लव लेटर हिंदी में, लव लेटर हिंदी।

Read more at nayiwalistory :- 

Best love letter how to write love letter hindi me Love Letter for bf Valentine love letter story in hindi hindi love letter love letter kaise likhte h letter for gf letter for girlfriend lover

Previous Post Next Post